Spread the love

Chaupal News: रायपुर : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सोमवार शाम 4:30 बजे एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रांची से रायपुर पहुंच गई है । इस दौरान खिलाड़ियों ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। भारत ने रांची ODI जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और दूसरे स्टार खिलाड़ी कल स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे।