Spread the love

नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों के लिए 3 वॉट्सऐप नंबर जारी किए है। जिससे रेलवे  से जुड़ी कई सेवाएं भी प्राप्त की जा सकती है। ये वॉट्सऐप आपके बहुत काम  आने वाले है, इन नम्बरों  से आप ट्रेन का लाइव स्टेटस, ट्रिकट बुक्रिन, ट्रेन शेड्यूल, से समाधित किसी प्रकार को असुविधा होती है, तो  शिकायत दर्ज करा  सकते है। साथी ही तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को बुला सकते है। बैठे-बैठे खाना भी इन वॉट्सऐप नम्बरों जरिए ऑर्डर कर सकते है।

जाने क्या है पूरा प्रोसेस ?

रेलवे के इन नंबरों से सर्विस का लाभ उठा सकते है लेकिन उस से पहले आपको इन नंबरों को अपने फोन में सेव करना होगा। उसके बाद मोबाइल में वॉट्सऐप को ओपन करना है। वॉट्सऐप ओपन करने के बाद इस चैटबोट के मैसेज बॉक्स में जाकर आपको अंग्रेजी में हाय लिखना होगा। आपके फोन पर सर्विस आप्शन  का मैसेज आएगा। जिसमें यहां पीएनआर स्टेटस, फूड ऑर्डर, ट्रेन स्टेटस जैसे कई विकल्प देखने को मिलेंगे। इन फूड इन ट्रेन, मेरी ट्रेन कहां है, जैसे विकल्प दिखाई देंगे। उसके बाद आप अपने मोबाइल से सेलेक्ट सर्विस में जाकर विकल्प का चयन कर सकते है।

टिकट बुकिंग, खानपान, चिकित्सा सभी के लिए जारी किए नंबर

अगर ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट बुक करना चाहते है। तो 988119322  वॉट्सऐप नंबर से आपकी टिकट बुकिंग आसानी से हो जाएगी। साथ ही आप इस नंबर के जरिए पीएनआर का स्टेट्स चेक कर सकते है। यदि आप की सफर में खाने के शौकोन है, तो 8750001323 नंबर से आप अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही अपना खाना ऑर्डर कर सकते हैं। ट्रेन सफर के दौरान यदि आपकी या आपके परिवार में किसी की तबीयत खराब होती है तो 138 इस नंबर के जरिए डॉक्टर की सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

वेटिंग समस्या दूर करने नया नियम

रेलवे ने ट्रेन टिकट में वेटिंग की समस्या को दूर करने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, अब किसी भी क्लास में कुल सीटों के 25 प्रतिशत से अधिक वेटिंग टिकट जारी नहीं की जाएंगी। इससे न सिर्फ कन्फर्म टिकट की समस्या दूर होगी, बल्कि यात्रियों का आवागमन भी सुगम और सुरक्षित होगा।

क्या है रेलवे का नया नियम ?

रोलवे बोर्ड द्वारा सभी जोनों को  भेजे गए आदेश के मुताबिता, अब वेटिंग लिस्ट की सीमा तय कर दी गई है। यानी ट्रेन के किसी  डिब्बे में यदि 100 सीटें उपलब्ध हैं, तो उसमें अधिकतम 24 लोगों को ही वेटिंग टिकट जारी किए जा सकेंगे । रेलवे का यह नियम सभी कलास यानी, स्लीपर क्लास  एसी फर्स्ट, एसी सेकंड एसी थर्ड चेयर कार, एग्जीक्यूटिव क्लास में समान रूप से लागू होगा।

वेटिंग टिकट के नए नियम से इन्हें राहत

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि बेटिंग टिकट का नया नियम सिर्फ आम यात्रियों के लिए उपलब्ध सीटों पर लागू होगा। तत्काल टिकट, वरिष्ठ नागरिक कोटा (सीनियर सिटीजन), दिव्यांग कोटा, महिलाओं और विदेशी पर्यटकों के लिए आरक्षित सीटें, मिलिट्री वारंट, और रियायती टिकट (कंसेशन बेस्ड) पर यह नियम लागू नहीं होगा।