छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने दंतेवाड़ा के विकास को दी नई दिशा: 298 लाख के निवेश से विकसित किया सुरम्य नदी घाट

छत्तीसगढ़ न्यूज़, दंतेवाड़ा, 16 मई 2025: दंतेवाड़ा को सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, एनएमडीसी लिमिटेड ने शंकिनी और डंकिनी नदियों के पवित्र संगम स्थल पर आकर्षक घाट और पिचिंग क्षेत्र का निर्माण किया है। यह परियोजना कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत ₹298 लाख की लागत से पूरी की गई है। इसका असर कई स्तरों पर देखा जा रहा है – पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, आजीविका के टिकाऊ साधन विकसित हो रहे हैं, और यह ‘देखो अपना देश‘ और ‘स्वदेश दर्शन‘ जैसे राष्ट्रीय अभियानों के अनुरूप भी है।

दंतेवाड़ा में देश के 52 शक्तिपीठों में से एक देवी दंतेश्वरी के प्राचीन मंदिर स्थित है जो चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि, फागुन मेला और भव्य दशहरा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। बावजूद इसके, यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से काफी हद तक अनदेखा रहा है। अब, नए घाट के निर्माण से न केवल नदी की प्राकृतिक सुंदरता उजागर हुई है, बल्कि यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त हो रहा है।

इस विकास की सबसे विशेष बात यह है कि यह स्थानीय आदिवासी समुदायों की जिंदगी में वास्तविक बदलाव ला रहा है। वर्षों से जंगलों पर निर्भर यह समुदाय अब यह देख पा रहा है कि उनके आसपास की जल-संपदाएं पर्यटन और समृद्धि का केंद्र बन सकती हैं। अब जब सैलानियों की संख्या बढ़ रही है, तो इन परिवारों की आजीविका के नए रास्ते खुल रहे हैं। ये समुदाय अब ईको-टूरिज्म से जुड़कर स्थानीय हस्तशिल्प का प्रदर्शन कर पा रहे हैं और पर्यटकों को सेवाएं देकर नियमित आय अर्जित कर रहे हैं। इसके साथ ही जंगल पर निर्भरता कम होने से उनके जीवनयापन के तरीके अधिक टिकाऊ और पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार बन रहे हैं।

 

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, दंतेवाड़ा के अधिशासी अभियंता श्री राजविजय टंडन ने कहा,“एनएमडीसी की सीएसआर पहल के तहत दंतेवाड़ा में बनाए गए रिटेनिंग वॉल और घाटों ने इस क्षेत्र को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया है। साथ ही, रिटेनिंग वॉल यह भी सुनिश्चित करता है कि भविष्य में नदी पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।”

एनएमडीसी की एक अन्य सीएसआर पहल के तहत, दंतेवाड़ा के माड़कम कुटमा समाज को टेंट हाउस सामग्री वितरित की गई है, जिससे सामुदायिक ढांचे को मजबूती मिली है और स्थानीय सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षण मिला है। ये सभी प्रयास एनएमडीसी के ‘केवल समुदाय के आसपास नहीं, बल्कि समुदाय के साथ मिलकर विकास’ के दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

19 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

19 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

19 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

1 day ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago