छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: छोटे खेत में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बड़ा मुनाफा

Spread the love

National Agriculture Development Scheme : मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुटेरा के  किसान श्री बसदेव राजपूत ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए एक मिसाल कायम की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर यह सिद्ध किया है कि नई तकनीक और सही मार्गदर्शन से कृषि को लाभकारी बनाया जा सकता है। किसान श्री राजपूत के पास कुल 1.70 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें से उन्होंने लगभग 01 एकड़ क्षेत्र में उद्यानिकी फसल के रूप में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती की। उन्होंने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम एवं प्लास्टिक मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जिससे जल संरक्षण के साथ फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार हुआ। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन एवं लगभग 30 हजार रुपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ, जिससे खेती की लागत कम करने में मदद मिली।

इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि उन्हें प्रति एकड़ लगभग 130 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। बाजार में 15 से 20 रुपये प्रति किलो के थोक मूल्य पर बिक्री कर उन्होंने कुल लगभग 01 लाख 95 हजार रुपये की आय अर्जित की, जबकि लागत मात्र 62 हजार रुपये रही। इस प्रकार उन्हें करीब 01 लाख 33 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। किसान श्री राजपूत बताते हैं कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से न केवल उत्पादन बढ़ा है, बल्कि कीट-रोगों पर नियंत्रण भी आसान हुआ है। वर्तमान में उनकी फसल का उत्पादन जारी है और आगे 30 से 40 क्विंटल अतिरिक्त उत्पादन की संभावना है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर आसपास के अन्य किसान भी अब ड्रिप इरिगेशन और उन्नत खेती तकनीकों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह उदाहरण दर्शाता है कि शासन की योजनाओं, वैज्ञानिक मार्गदर्शन और किसान की मेहनत के समन्वय से कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

20 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

21 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

23 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

23 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

23 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

24 hours ago