Bihar News: पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि करीब 35 साल पुराने एक मामले में पटना की एक विशेष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
इस आदेश के बाद पटना पुलिस की टीम शुक्वार देर शाम पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर गिरफ्तार करने पहुंची। करीब 3 घंटे तक गिरप्तारी का ड्रामा चला। देर बाद पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
एसपी ने कहा कि 1995 का मामला है। गर्दनीबाग थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस मामले में कोर्ट से अदेश मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है।