Spread the love

रायपुर: 3 मार्च 2025/ एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम ने थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोरपा स्थित नाला के पास ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 07 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,02,900/-रूपये, ताशपत्ती, 07 नग मोबाईल फोन, 07 नग मोटर सायकल तथा 01 नग क्रेटा कार जुमला कीमती लगभग 11,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 84/25 धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. विवेक पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग।

02. गोविन्दापुरी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।

03. सत्यम कुमार सेन उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग।

04. अशोक कुमार जांगडे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग।

05. रमेश कुमार चन्द्राकर उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम कुथरेल थाना अण्डा जिला दुर्ग।

06. महेश सिन्हा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम जामगांव थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।

07. राहुल ध्रुव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भटगांव थाना अभनपुर जिला रायपुर।