छत्तीसगढ़

MLA Rajesh Moonat: राजधानीवासी खारून का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर, विधायक राजेश मूणत ने लगाया आरोप

Spread the love

रायपुर । विधानसभा में आज राजधानीवासियों को खारून का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर करने वाले दोषियों अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि खारून नदी के पास एचटीपी लगाने के लिए सरकारी जमीन को छोडक़र अन्य जगह लगाया जा रहा है। जिसके कारण खारून नदी प्रदूषित हो रही है।

नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने कहा कि खारून नदी के पास 81 करोड़ रूपए खर्च कर 75 एमएलडी क्षमता का एचटीपी का निर्माण किया गया है। चिंगरी नाला का दूषित जल नाले में बनाए गए पीकअपएयर से ओव्हर फ्लो होकर नदी में प्रवाहित हो जाता है। चिंगरी नाला का लाइनिंग एवं अप्रोच नहीं होने तथा फिल्टर की सफाई की समस्या बाधित करने से ओव्हर फ्लो की समस्या निर्मित हो रही है। विधायक राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि 11 एकड़ शासकीय जमीन में यह प्लांट लगाया जाना था, लेकिन इसे अन्यत्र लगा दिया गया है। ऐसे दोषी अधिकारी पर क्या कार्यवाही की जाएगी। नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने बताया कि मुख्य अभियंता नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। इसके संशोधित प्रस्ताव आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

राजेश मूणत द्वारा पूछे गए प्रश्र का समय सीमित होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं पूछ पाए। सभापति धरम लाल कौशिक ने उन्हें बोलने का अवसर दिया। राजेश मूणत ने कहा कि चिंगरी और पीहर नाले से गंदा पानी आने के कारण खारून नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। दूषित पानी को नदी मेें जाने से रोकने के लिए 11 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है, जो कि पिछले एक वर्ष से लंबित है।

सक्ती में एचटीपी संयंत्र लगाने की निविदा स्वीकार की जाएगी- अरूण साव
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत द्वारा पूछे गए प्रश्र के उत्तर में अरूण साव ने बताया कि सक्ती में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एचपीटी के निर्माण के लिए निविदा को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

17 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

17 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

19 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

20 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

20 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

21 hours ago