रायपुर। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और सेवा की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह तथा आयुष विभाग के संचालक राजेन्द्र कटारा ने देहदान एवं अंगदान का संकल्प पत्र भरकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर आशीष देवांगन (आरटीओ) एवं उनकी पत्नी एकता देवांगन, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक सचिन शर्मा एवं उनकी पत्नी सोनल शर्मा, तहसीलदार प्रवीण परमार, श्री राममूर्ति दीवान, सौरभ कश्यप, डीपीएम मनीष कुमार मेजरवार, डॉ. प्रीति नारायण सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी देहदान एवं अंगदान का संकल्प लिया।प्रोजेक्ट दधीचि के तहत कुल 25 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और मानवता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।
प्रोजेक्ट दधीचि : देहदान और अंगदान का यह संकल्प मृत्यु के बाद भी मानव जीवन को बचाने और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक प्रबोध मिंज, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, संभागायुक्त श्याम धावड़े, स्वास्थ्य विभाग के संचालक श्री संजीव कुमार झा, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्षगण, प्रशासनिक अधिकारी, अर्धसैनिक बल एवं सेना के अधिकारी और जवान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…