Spread the love

चौपाल संदेश, दंतेवाड़ा ।  महिला बाल विकास विभाग से जारी विज्ञप्ति अनुसार भारत सरकार एकीकृत महिला शक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ’’मिशन शक्ति’’ की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी आने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन एवं संचालन जिला स्तर पर जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के द्वारा किया जाना है। जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र  दिशा निर्देशों के अनुरूप पूर्व जिले के हब हेतु 08 पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिसमें से जेंडर विशेषज्ञ 02, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ 01, डाटा एंट्री ऑपरेटर 01 कुल 04 पद रिक्त हो जाने के कारण पुनः संविदा भर्ती हेतु पात्र आवेदकों से 11 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग दंतेवाड़ा में पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित है।