छत्तीसगढ़

महापौर ने की तेलीबांधा परिसर का निरीक्षण: मरीन ड्राइव से 24 घंटे के अंदर मैथिलीशरण गुप्त उद्यान से झूला हटाए – अन्यथा कंपनी का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएंगे

छत्तीसगढ़, रायपुर: महापौर मीनल चौबे द्वारा तेलीबांधा परिसर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें नगर पालिक निगम, रायपुर से अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उपअभियंता तथा जोन क्र. 03 जोन आयुक्त एवं जोन के समस्त टीम थी एवं कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई जिसको लेकर रायपुर महापौर मीनल चौबे नाराज दिखे।

खामियां देखे
1. तेलीबांधा परिसर के भीतर जल विहार कालोनी की तरफ निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय बंद पाया गया।

2. तेलीबांधा परिसर में जोन-बी. के मैथिलीशरण गुप्त उद्यान में बहुतायत मात्रा में झूले लगाये गये हैं, जिनके कारण उद्यान का क्षेत्रफल बहुत कम होना पाया गया।

3. तेलीबांधा पाथ-वे पर नेत्र चिकित्सालय के समीप निर्मित पार्किंग एरिया से तेलीबांधा परिसर एंट्री में बोलाडर््स लगाने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि बड़ी गाड़ियां तालाब परिसर में प्रवेश ना कर सके।

4. तेलीबांधा परिसर में कंपनी द्वारा निर्मित छोटे-छोटे क्योस्क बहुत ही अव्यवस्थित तरिके से स्थापित पाये गये।

5. तेलीबांधा परिसर में पाथ-वे पर तीव्र गति से गाड़ियों का आवागमन भी पाया गया, जिससे कि आमजनों को दुर्घटना की संभावना पाई गई।

बता दे कि निरीक्षण के बाद महापौर मीनल चौबे ने कंपनी को जमकर फटकार लगाई और निगम के अधिकारियों को आदेशित किया कि 24 घंटे के अंदर मैथिलीशरण गुप्त उद्यान से झूला हटाने की कार्यवाही प्रारंभ करें, अन्यथा कंपनी का सारा अनुबंध निरस्त कर दिया जाये। मीनल चौबे ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त उद्यान जनता की धरोहर है और रहेगा। जल्द ही उद्यान जनता को उद्यान के रूप में उपलब्घ कराया जायेगा।सुलभ शौचालय को तुरंत आम जनता के लिए खोलने के आदेश दिए।

महापौर चौबे ने कहा कि कंपनी के द्वारा जो भी अनियमितता की जा रही हे उसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिये और संबंधित अधिकारियों को लगातार अवलोकन करने कहा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

1 day ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

1 day ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

1 day ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

1 day ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago