देश

मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन: कांग्रेस पार्टी को मिल जाती…तो मोदी को गुजरात का रास्ता दिखा देते- भाजपा सरकार ने 37 हजार करोड़ कर्ज..शराब दुकान, ओबीसी आरक्षण

छत्तीसगढ़, रायपुर । राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में बरसते पानी में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये 25000 से अधिक लोग कांग्रेस किसान, जवान, संविधान जनसभा में शामिल हुए। घनघोर बारिश के बावजूद आम आदमी और कार्यकर्ता लगातार सभा स्थल की ओर आते जा रहे थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि इतनी बारिश के बावजूद कार्यकर्ता का जोश कम नही हुआ है आप जैसे कार्यकर्ताओं के रहते कांग्रेस पार्टी को कोई नहीं हरा सकता। छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन हुआ और जिसमे अध्यक्ष बनने के बाद आया हूॅ, आप सबके कारण से यहां पहुंचा। केन्द की भाजपा सरकार अपने दम पर सरकार नही बना सकी और 240 सीट पर सिमट गयी। कांग्रेस पार्टी को कुछ सीटें हमे और मिल जाती तो हम सरकार बना लेते लेकिन ऐसा हो नही सका नही तो मोदी को गुजरात का रास्ता दिखा देते। केन्द्र सरकार ईडी, आईटी का दुरुपयोग कर रही है। अधिवेशन के समय ईडी का छापा मारा गया और हमारे नेताओं को परेशान किया गया लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हम सभी मजबूती के साथ लडेंगे और आगे बढ़ेंगे। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी परेशान कर रही है। जबकि यह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, आजादी के लड़ाई के समय पं. जवाहरलाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड पेपर निकाला था जो आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

योजनाओं को बंद करने के बावजूद, भाजपा सरकार ने 37 हजार करोड़ कर्ज लिया-  खड़गे

जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब हर वर्ग के लिये कार्य किये गये। किसानों का कर्जमाफ किया गया, एमएसपी बढ़ाया, आत्मानंद स्कूल खोले गये और छत्तीसगढ़ की संस्कृति और समृद्धि का ध्यान दिया गया लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही यह सब योजनाये को बंद कर दिया गया। प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं के साथ धोखा किया है। भाजपा हमेशा झूठ बोलती है। मोदी सरकार ने कहा था कि दो करोड़ नौकरी देंगे, एमएसपी डबल करेंगे, सबके खाते में 15 लाख आयेंगे यह सब जुमला था। छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से चल रही है। यहां के मुख्यमंत्री दिल्ली के ईशारे पर काम करते है। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब बहुत सारी जनकल्याणी योजनाये बनायी गयी लेकिन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को बंद करने के बावजूद छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 37 हजार करोड़ कर्ज लिया, पर उन पैसों का क्या करती है क्योकि कोई काम नही हो रहा और उल्टा किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं का शोषण हो रहा है। भाजपा सरकार ने 67 नई शराब दुकाने खोली है और नकली शराब जनता को परोस रही है। कांग्रेस की सरकार ने एससी, एसटी, ओबीसी के लिये आरक्षण देने के लिये बिल पास किया था लेकिन भाजपा के दबाव के कारण राजभवन में रोके रखा है।

मणिपुर जल रहा है मोदी एक बार भी वहां नही गये- मल्लिकार्जुन खड़गे

पहलगांव घटना के बाद विपक्षी दलों ने सर्वदलीय बैठक बुलाया उसमे भी मोदी शामिल नही होते है और बिहार चुनाव प्रचार करने चले जाते है। मणिपुर जल रहा है मोदी एक बार भी वहां नही गये, राहुल गांधी जी वहां दो बार जाकर आ गये, वही से पदयात्रा शुरू किया। मोदी जी आप क्यों नहीं जा सकते? उन्हें देश की कोई चिंता नही है। ट्रम्प ने बोला पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के झगड़े को मैंने सुलझाया। एक बार नहीं 16 बार बोला। मोदी गरीबों के लिये गायब है, इन्फ्लेशन बढ़ रहा है मोदी गायब है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही मोदी गायब है। जो आदमी समस्या से भागता है, सुलझाने के बजाय भागता है, उनको पूछना चाहिए। ऐसे लोगों को हुकूमत मिला है और वे सबको डराने का काम कर रहे हैं। आरएसएस के एक नेता ने बोला संविधान से सेकुलरिज्म और सोशलिज्म वर्ड निकालना है।

महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़िया की गयी थी अब बिहार चुनाव में गड़बड़िया की जा रही है। देश सबसे बड़ा है, देश है तो हम लोग सुरक्षित है। अगर देश सुरक्षित नहीं तो हम में से कोई सुरक्षित नहीं। संविधान सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित है। संविधान को बचाना, देश को एक रखना, सभी समाज को एक रखना है यह हमारा काम है। यही हमको महात्मा गांधी ने सिखाया, पं. जवाहरलाल नेहरू ने सिखाया, इंदिरा गांधी ने सिखाया और एकता के लिए जान देने वाले राजीव गांधी ने भी यही सिखाया है।

भाजपा सरकार संविधान को खोखला कर रही है और केन्द्रीय एजेंसियो का दुरूपयोग कर रही है: सचिन पायलट

एआईसीसी महासिचव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि किसान, जवान, संविधान जनसभा में कार्यकर्ताओं का जो जोश है हमें उस पर फक्र है। क्योकि इतनी बरसात के बावजूद कार्यकर्ताओ का जोश कम नही हुआ है। विपरीत परिस्थति के बावजूद, चुनौती के बावजूद सभी कार्यकर्ता डटे है। प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में कोई काम नही कर पा रही है। प्रदेश में स्कूल बंद हो रहे है, खाद वितरण बंद, कोई नई नौकरी भर्ती नहीं हो रही है। प्रदेश में जंगल कटाई, चाकूबाजी, अन्याय, अत्याचार हो रहा है। सरकार जनता का शोषण कर रही है। केन्द्र की सरकार 400 का नारा देने वाली 240 में आ गयी और बैशाखी के सहारे चल रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से कंट्रोल हो रही है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब बहुत सारी जनकल्याणी योजना बनी थी। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया। जिस प्रकार 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एकजुटता से चुनाव लड़ा था और सरकार बनी उसी प्रकार से 2028 के विधानसभा चुनाव सबको एकजुट होकर चुनाव लड़ना और फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। जनता बदलाव चाहती है, क्योंकि कांग्रेस ही विकल्प है। क्योंकि भाजपा सरकार संविधान को खोखला कर रही है और केन्द्रीय एजेंसियो का दुरूपयोग कर रही है। हम सब मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

15 साल की  भाजपा सरकार ने  3500 स्कूल बंद किया..अब 10463 स्कूल बंद करने का निर्णय लिया – बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान, जवान, संविधान सभा को संबोधित करते हुये कहा कि डेढ़ साल में भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया, किसान बदहाल हुआ है, छत्तीसगढ़ के युवा सड़को पर ठोकर खाने मजबूर है, भाजपा की सरकार ने वादा किया था 1 लाख लोगो को सरकारी नौकरी देंगे और आज छत्तीसगढ़ की सरकार बता दे डेढ़ साल में कितने लोगो को नौकरी दिया है? अगर नौकरी दिया है तो श्वेत पत्र जारी करे? पूरे शिक्षा विभाग में पद खाली है। शिक्षा विभाग में 10463 स्कूल बंद करने का निर्णय लिया। जब 15 साल की सरकार थी, भाजपा की 3500 स्कूल बंद कर दिया। गली-गली शराब बिक रहे है और चौक चौराहे में भी अवैध शराब बिक रहे है, 67 नयी शराब दुकानें खुल गयी है। इस सरकार में युवाओं के लिये कोई रोजगार नहीं है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक नक्सलवाद के सफाया के नाम से भाजपा की सरकार ने जल, जंगल और जमीन, खनिज संसाधन को हड़पने का काम किया। हम सवाल उठाते रहे कि लगातार अमित शाह बस्तर क्यूं आ रहे है? छत्तीसगढ़ की खनिज संसाधन को अपने निजी चहते उद्योगपतियों को सौपना चाहते है। बस्तर के खनिज संसाधनों को बेच दिया। बीजापुर के कोरडम के खदानो को उद्योगपतियो को बेच दिया। कोल मांइस के लिये हसदेव, तमनार की आदिवासियो की जंगल की पेड़ो की कटाई किया जा रहा है। अपने चहते उद्योगपतियो को खनिज संसाधन को बेच सके। भाजपा की सरकार में रेत माफियाओं का आतंक चरम पर है। रेत के खदानो में गोलिया चल रही और चाकू मारा जा रहा है और भ्रष्टाचार चरम पर है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस जन-जन के हितो की लड़ाई लड़ रही है। किसान, युवा, आदिवासी, मजदूर हर वर्ग के लिये कांगेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है। हमारा एक ही मकसद है कि 2028 इस भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेकना है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार लायेंगे। डेढ़ साल में इस सरकार को साबित कर दिये कि छत्तीसगढ़ की जनता के कामो के लिये भाजपा की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।
45 लाख टन फर्जी धान खरीदी :  हसदेव में 225 एकड़ पर पूरे पेड़ो को काट दिया – डॉ. चरणदास महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का 3 दिसंबर 2023 को रिजल्ट आउट हुआ और 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बनाया गया जो आदिवासी परिवार का है और 13 दिसंबर को शपथ के पहले ही 11 दिसंबर को ही हसदेव बराज में 225 एकड़ पर पूरे पेड़ो को काट दिया गया। इसी तरह से अभी 15360 पेड़ काटे गये। तमनार में कांग्रेस विधायक विद्यावति सिदार को पेड़ काटने से रोकने पर नजर बंद किया गया। इस तरह से जो काम एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हिस्से में आ रहा है उसको देखकर शर्म लगता है। रातो रात पेड़ काट दिया गया। गृहमंत्री आते है और बस्तर में जाकर कहते है कि यहां के तेंदूपत्ता आदिवासी नहीं विभाग के लोग तेंदूपत्ता चुनने का काम करेंगे जिससे 300 करोड़ का नुकसान आदिवासी को होता है। बीजापुर में मात्र 10 प्रतिशत तेंदुपत्ता तोड़ा जाता है जो गरीब आदिवासी के जीवन में आर्थिक समृद्धि का आधार है। आदिवासी परिवार का मुख्यमंत्री होते हुये भी आज तक एक भी वन अधिकार पट्टा नहीं बांटा है। एक पेड़ मां के नाम से लगाने वाले लोग किसके नाम से पेड़ काट रहे है? धान में पिछले साल 45 लाख टन फर्जी खरीदी किया। दूसरे साल 40 लाख टन खरीदी किया और यह फर्जी तरह से खरीदी किया। आज बीज और खाद के लिये किसान तरस रहे है। आज देश की आत्मा पर हमला हो रहा है, जब जंगल बिक रहा है, संविधान जल रहा है।

भाजपा की सरकार आने के बाद 35 से 40 हजार युवा सरकार के अत्याचार से प्रदेश छोड़े..पूर्व सीएम भूपेश बघेल

एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई का महिना है बच्चों को स्कूल जाना है और स्कूल खुल गया लेकिन कापी, किताब नहीं मिल रहा है। 10 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बंद, मध्यप्रदेश में 5 हजार स्कूल बंद, उत्तर प्रदेश में 27 हजार स्कूल बंद। गरीब, किसान, मजदूर के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का षड्यंत्र भारतीय जनता पार्टी के लोग कर रहे है। किसानों के भविष्य को बर्बाद करने के लिये ये डबल इंजन की सरकार केवल विष्णुदेव सरकार जिम्मेदार नहीं है, बल्कि केन्द्र की मोदी और शाह सरकार भी जिम्मेदार है। आज देश के किसान और छत्तीसगढ़ के किसान को डीएपी खाद के लिये तरसा दिये गये। प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे है लेकिन विदेश से जो खाद आना है वो डीएपी उपल्बध नहीं करा पा रहे है। गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर कर दिये, किसान को खाद से वंचित कर दिये भाजपा सरकार किसानो के साथ षडयंत्र कर रही है, ताकि किसान उत्पादन न कर सके। 21 क्विंटल के नारा भाजपा की सरकार ने दे दिया था, लेकिन किसानों का धान उत्पादन 21 क्विंटल प्रतिएकड़ नहीं होगा। क्योंकि सोसायटी में खाद नहीं है। किसान नकली खाद खरीदने के लिये बाध्य है। बस्तर में संसाधनों का लूट का विरोध करने वाले आदिवासियों को डराया जा रहा है। नक्सली बताकर जेल भेजा जा रहा है। इसी डर में बस्तर के नौजवान युवा प्रदेश छोड़ने बाध्य हो गये है। भाजपा की सरकार आने के बाद बस्तर के 35 से 40 हजार युवा सरकार के अत्याचार से डर और दहशत के चलते प्रदेश छोड़ने बाध्य हो गये। जो कानून बनाया था जो फारेस्ट राइड एक्ट के तहत पट्टा देने का व्यवस्था था। तमनार के किसान को गांव वाले को 75 एकड़ सामुदायिक दावा के पट्टा दिये थे, उसको भी काटने का काम चालू कर दिया है। भाजपा का नारा है एक पेड़ मॉ के नाम और पूरा जंगल अडानी के नाम। चाहे बस्तर हो या सरगुजा पूरा जंगल अडानी के नाम कर दिया गया। जब राष्ट्रीय संकट आया और पहलगाम की घटना हुआ तब 20 बेकसूर लोगो को धर्म जाति पूछ-पूछकर मारा डाला गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल जी पूरे देश के खातिर और एकता के खातिर खड़ा होकर कहा कि हम सरकार के साथ है जो कदम उठाये हम उनका समर्थन करेंगे। जब विपक्षी दलों द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाया गया उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं शामिल हुये। राहुल गांधी जी और खड़गे जी ने देश की भावनाओं को आवाज देने का काम किया। पूरा देश आशा कर रहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी विदेश से आये और सर्वदलीय बैठक में शामिल होकर देश हित में सामूहिक निर्णय ले। हम सभी उम्मीद कर रहे थे कि प्रधानमंत्री मोदी पहलगाम जायेंगे, जो पीड़ित है उनके आंसू पोछने का काम करेंगे, लेकिन दुर्भाग्य जनक बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार करने बिहार चले गये। हर समय सेना के साथ खड़े होने का बात करते थे। आज यदि देश एक सूत्र में बंधे है उसमें बड़े योगदान है मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी का है। जिस समय देश राष्ट्रीय संकट में था उस समय जो दायित्व निभाने का काम किया वो मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी ने किया।

भाजपा सरकार में संविधान की धज्जिया उड़ रही है- टी.एस. सिंहदेव 

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता का हाल बदहाल है। किसानो को डीएपी नही मिल रहा है और बाजार में महंगे दर से खरीदना पड़ रहा है। रबी फसल के लिये किसानों को पानी नही दिया गया अब खरीफ में खाद, बीज के लिये भटक रहे किसानों को बिजली की व्यवस्था भी नही मिल पा रही है। कांग्रेस सरकार के दौरान गर्मी के दिनों में भी किसानों का धान बिकता था। भाजपा सरकार में किसानों का बुरा हाल है। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। केन्द्र सरकार ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं को ठगा है। केन्द्र सरकार देश की सुरक्षा व्यवस्था करने मे नाकाम है और प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षकों को नौकरी से वंचित किया है। भाजपा सरकार में संविधान की धज्जिया उड़ रही है। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाये ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरूपयोग कर रही है। संवैधानिक संस्थान, चुनाव आयोग का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख किसानों को मिले 35,904 करोड़ रुपये, कोदो-कुटकी और रागी की खरीदी 15 दिसंबर से होगी शुरू

रायपुर। Krishak Unnati Yojana. छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती को…

1 hour ago

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिन में दुनियाभर में कमाए 1033 करोड़ रुपये, 1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Ramayana movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

5 hours ago

Raipur Fire News: भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में…

6 hours ago

Chhath Puja 2026: आस्था के महापर्व छठ की धूम, सूर्य देव की उपासना में जुटें श्रद्धालु

पटना। Chhath puja. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई…

6 hours ago

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

19 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

20 hours ago