छत्तीसगढ़

लखपति दीदियाँ युवाओं के लिए बन रही प्रेरक

छत्तीसगढ़, गरियाबंद : सीएम विष्णु देव साय के सुशासन में लखपति दीदियाँ युवाओं के लिए अब प्रेरक का कार्य कर रही हैं। ये दीदियाँ अपनी मेहनत के बल पर अन्य युवाओं को रोजगार भी मुहैया करवा कर समाज में मिशाल कायम कर रही हैं।

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम सरकड़ा निवासी श्रीमती नर्मदा निषाद एवं विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम जिडार निवासी श्रीमती देवली नेताम अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बनी एवं विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ही ग्राम खरखरा की श्रीमती सतबाई, ग्राम रानीपरतेवा की श्रीमती झनेशवरी साहू, जय मां संतोषी समूह एवं ग्राम मातरबाहरा की श्रीमती जागेश्वरी नेताम, सती स्व-सहायता समूह विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम दबनई निवासी कौशिल्या, ग्राम जाडापदर निवासी रामेश्वरी विश्वकर्मा द्वारा सेंट्रिंग प्लेट का कार्य प्रारंभ कर वह लाखों रूपए कमा रही हैं।

ये सभी दीदियाँ समूह लोन लेकर ईट निर्माण कार्य, सेंटिंªग प्लेट जैसे आजीविका गतिविधि प्रारंभ कर वह खुद से आर्थिक रूप से मजबूत बन रही, वही दूसरी महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। स्व-सहायता समूह की दीदियां वर्तमान में ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सेंटरिंग प्लेट की सप्लाई कर रही हैं। छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियां अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल बनकर उभर रही हैं। ये दीदियां पहले ग्राम में मजदूरी का कार्य करती थी, उनके पति मिस्त्री के रूप में कार्य करते थे, जिससे उन्हें लगभग 7-8 हजार रूपए मासिक आमदनी होती थी। दीदियां समूह के माध्यम से लोन लेकर नया आजीविका करने और अपनी आमदनी को बढ़ाने की योजना बना कर ईट निर्माण से लेकर सेंट्रिंग प्लेट सप्लाई एवं भवन निर्माण कार्य हेतु आवश्यक सामग्री भी सप्लाई कर रही हैं।

इस कार्य में समूह की दीदियों द्वारा अब तक बहुत से आवास निर्माण में ईट, सेंटरिंग प्लेट व अन्य सामग्रियां उपलब्ध करा कर लाखों रुपए की आमदनी अर्जित कर चुकी हैं। समूह की दीदियों द्वारा ईट निर्माण, सेंटरिंग प्लेट व अन्य सामग्रियां प्रदाय कर औसत वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक आय अर्जित कर रहे है। इन दीदियों द्वारा ईट, सेंटरिंग प्लेट की मांग अपने ग्राम के साथ-साथ आसपास के अन्य ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास व निजी निर्माण कार्यों के लिए सेंटरिंग प्लेट उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की ये दीदियां अपने साथ-साथ अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी इस कार्य के लिए प्रेरित कर रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

14 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

15 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

15 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

15 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

15 hours ago