Chhattisgarh, रायपुर : वर्षों से अधूरा पड़ा कोरिया जिले के बैकुंठपुर का 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन अब शीघ्र ही पूरा होगा। राज्य शासन ने मुख्य बजट वर्ष 2025-26 में शामिल करते हुए अस्पताल भवन के शेष निर्माण कार्य हेतु 22 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ.) मद से इस परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। इसके तहत छह किस्तों में सिर्फ 13 करोड़ रुपए ही निर्माण एजेंसी को जारी किए गए। इसी बीच कोरिया जिले के विभाजन और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के गठन के कारण डी.एम.एफ. मद से राशि आवंटन नहीं हो सका और बजट के अभाव में निर्माण कार्य ठप हो गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार समीक्षा और समन्वय किया। उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (सी.जी.एम.एस.सी.) द्वारा प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा गया, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्य बजट 2025-26 में शामिल किया गया।
अब 22 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने के साथ ही 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ होगा। इसके पूर्ण होने से कोरिया जिले सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।यह निर्णय राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…