छत्तीसगढ़

SIR के नाम पर छत्तीसगढ़ में 27 लाख लोगों के नाम कांटे जाने की सूचना – विकास उपाध्याय

Spread the love

Chhattisgarh News, रायपुर : कांग्रेस पार्टी के छाया सांसद  एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा SIR के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 .12. 2025 निर्धारित थी लेकिन निर्धारित तिथि पर बहुतायत लोक फॉर्म नहीं भर पाए और फॉर्म भरने की तिथि भी बढ़ाई नहीं गई।

उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख मतदाता थे जिसमें से 27 लाख लोगों के नाम कांटे जाने की सूचना आ रही है जैसा कि हमने पहले ही कहा था कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की कठपुतलियां की तरह काम कर रही है और एस आई आर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाना चाहती है लगातार भारत देश में जहां जहां एस आई आर हो रहे हैं वहां देखने को मिल रहा है कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और प्रभावशाली लोग BLO पर दबाव बनाकर उनसे कार्य करा रहे हैं जहां दबाव में काम कराने का पत्र लिख कर दर्जनों BLO द्वारा आत्महत्या जैसे प्रकरण सामने आ चुके हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में SIR फॉर्म भरने की तिथि एक महीने के लिए निर्धारित की गई थी जबकि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष दीपक बैज ने 3 महीने फॉर्म भरने की अवधि दिए जाने की बात कही थी लेकिन हड़बड़ी में चुनाव आयोग छत्तीसगढ़ में SIR कराना चाहता था और वह अपनी मनसा पर सफल हो गया जबकि छत्तीसगढ़ में बहुतायत लोग ऐसे हैं जो सुबह से अपने काम पर निकल जाते हैं और रात में वापस आते हैं वह ऐसी स्थिति में कैसे SIR का फॉर्म भरते लेकिन चुनाव आयोग को अपनी मनमानी करनी थी।

उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग पूर्ण रूप से काम कर रही है और जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ या उनकी विचारधाराओं को नकारेगी ऐसे मतदाताओं को SIR के माध्यम से मतदाता सूची से काटने का काम देश में करेगी बिहार प्रदेश इसका जीता जागता उदाहरण है जहां 65 लाख लोगों के नाम कांटे गए भारतीय जनता पार्टी लगातार घुसपैठियों के नाम पर राजनीति कर रही है लेकिन बिहार में घुसपैठियों का आंकड़े देने से डर रही है ।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में sir के माध्यम से जिन जायज लोगों के नाम कांटे गए हैं उन पीड़ितों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

9 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

12 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

12 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

13 hours ago