Spread the love

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है  कि 2014 में जब भारत की जनता ने भाजपा और नरेंद्र मोदी को चुना, तब देश के हर व्यक्ति पर औसतन 42,000 रुपये का कर्ज था। लेकिन आज, 2025 में, आरएसएस के इशारे पर चलने वाली इस भाजपाई सरकार ने अपनी तथाकथित ’आर्थिक नीतियों’ के दम पर हर भारतीय को 4.8 लाख रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। यह 11 गुना वृद्धि नहीं, बल्कि देश की जनता पर थोपा गया एक आर्थिक अत्याचार है। दूसरी ओर, अडानी और अंबानी जैसे चंद पूंजीपतियों की संपत्ति दिन दूनी, रात चौगुनी बढ़ रही है। अरबपतियों और करोड़पतियों की संख्या बढ़ रही है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग कर्ज, महंगाई और बेरोजगारी की चक्की में पिस रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा है कि यह कैसी तरक्की है, जो देश की 140 करोड़ जनता को तबाह कर रही है और मुट्ठी भर लोगों को अकूत संपत्ति का मालिक बना रही है? यह सरकार और इसका आरएसएस से प्रेरित एजेंडा देश को आर्थिक, सामाजिक और नैतिक रूप से बर्बाद कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ विफल नहीं हुईं, बल्कि ये देश को हर मोर्चे पर दशकों पीछे ले जा रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, और भ्रष्टाचार ने हर संस्थान को खोखला कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मोदी जी की ’अमृतकाल’ की हकीकत जनता देख रही है। यह ’अडानीकाल’ और ’अंबानीकाल’ है, जहां चंद पूंजीपतियों को देश का खजाना सौंप दिया गया है, और आम जनता को कर्ज, गरीबी और निराशा दी जा रही है। देश की जनता अब जाग चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का 245 तक सिमटना इसका सबूत है। 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता, गांव-गांव जाकर जनता को इस सच्चाई से अवगत कराएंगे कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की ओर से स्पष्ट कहते हैं इस जनविरोधी, भ्रष्ट और अक्षम सरकार को तत्काल हटाना देश और जनता के हित में है। हम जनता के साथ मिलकर इस आरएसएस-भाजपा गठजोड़ को उखाड़ फेंकेंगे और एक ऐसी सरकार लाएंगे जो गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के हितों को सर्वोपरि माने। यह देश नफरत और पूंजीपतियों का गुलाम नहीं बनेगा। हमारा संकल्प हैः जनता के लिए, जनता के साथ, और जनता की सरकार!“ इसी बदलाव के लक्ष्य को लेकर कांग्रेस पार्टी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में किसान-जवान-संविधान सभा का आयोजन करने जा रही है।