छत्तीसगढ़

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण

CG News, रायपुर। वनांचल बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य और वन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर बस्तर संभाग को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार के व्यापक रोडमैप को सामने रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय युवाओं के रोजगार, तकनीकी मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप के दूरदर्शी योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से स्थापित यह संस्थान आज पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा बन चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य दलों ने घर-घर जाकर 35 लाख लोगों की जांच की, जिनमें से 11 हजार गंभीर मरीजों को रायपुर भेजकर समय पर जीवनदान दिया गया। इसी गुणात्मक सुधार के कारण कभी चुनौतियों से घिरे रहे दरभा क्षेत्र को केंद्र सरकार से प्रतिष्ठित एनक्वास प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 90 सीटों के साथ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं, जबकि पूरे राज्य में 630 पदों के साथ 26 से 27 नए पैरामेडिकल कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही जगदलपुर में 100 बिस्तरों की क्षमता वाले अत्याधुनिक मानसिक चिकित्सालय को अगले दो से तीन महीनों में पूरी तरह क्रियाशील कर दिया जाएगा।

निःशुल्क जांच सुविधाओं का विस्तार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि जगदलपुर महारानी अस्पताल और सुकमा में अटल आरोग्य लैब के जरिए थायराइड, एचबीएवनसी, किडनी, लिवर और हृदय से जुड़ी 136 जटिल जांचें पूरी तरह मुफ्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में हर साल 3 हजार डॉक्टर तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए नए मेडिकल कॉलेजों के साथ 14 नर्सिंग और 7 फिजियोथेरेपी कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने किचन शेड, शौचालय और अंदरूनी क्षेत्रों में तैनात होने वाले चिकित्सकों के लिए आवासीय क्वार्टर निर्माण को तत्काल मंजूरी दी।

इस दौरान चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने अस्पताल परिसर में लगातार बनी रहने वाली आवाजाही और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए परिसर में पुलिस चौकी स्थापना की जरूरत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित थाना अस्पताल से लगभग 5 से 6 किलोमीटर दूर होने से आकस्मिक परिस्थितियों में देरी होती है।

आरंभ में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप बेक ने स्वागत उदबोधन में चिकित्सा महाविद्यालय के नवीन ट्रॉमा सेंटर तथा अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

2 hours ago

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का अनूठा अंदाज, ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को बांटी मिठाई

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…

5 hours ago

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

1 day ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

1 day ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

1 day ago