छत्तीसगढ़

अध्यक्ष डा. वर्णिका शर्मा ने बारिश के मौसम देखते हुए जल जनित रोगों की रोकथाम व उपचार की व्यवस्था करने के लिए लिखा पत्र…

छत्तीसगढ़, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. वर्णिका शर्मा ने शासन को यह अनुंशसा की है कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के सभी क्षेत्रों में माह जुलाई से सितम्बर तक बारिश का मौसम रहता है एवं इस अवधि में जलजनित रोगों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं । प्रदेश में प्रसारित समाचार पत्रों एवं वेब पोर्टल्स के माध्यम से दूषित पानी से डायरिया, उल्टी-दस्त की शिकायत की गंभीर घटनाएं प्रकाश में आई हैं । राज्य सरकार ने बारिश के समय जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए निर्देश प्रसारित किए हैं परंतु इन निर्देशों का मैदानी स्तर पर पालन भली भाँति होना आवश्यक है । अतः जल जनित रोगों की रोकथाम तथा उपचार देने की व्यवस्था जैसे –

1. गंदे पानी से बचाव तथा डायरिया होने पर ओ.आर.एस. आदि की पर्याप्त उपलब्धता आदि मैदानी स्तर तक सुनिश्चित की जाये ।

2. जलजनित रोगों की रोकथाम में सुरक्षित पेयजल का उपयोग, स्वच्छता तथा पानी को कीटाणु रहित करने एवं डेन्गू या अन्य बीमारी न फैले, इस हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय बरते जायें ।

3. जलजनित संक्रामक रोगों के संभावित प्रकोप की पूर्व तैयारी एवं राहत व्यवस्था हेतु विकासखण्ड स्तर पर रैपिड रिस्पासं टीम बनाई जाये अथवा उसे सक्रिय किया जावे ।

4. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित कर जल स्त्रोंतो/हैण्डपंपों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया जाकर आवश्यक कार्यवाही ससमय सुनिश्चित की जावे ।

5. जिले में जलजनित बीमारियों की अधिक आशंका वाले क्षेत्रों (High Risk Prone Zone) की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा जन चैपाल लगाकर लोगों को मौसमी बीमारी – डायरिया, मलेरिया, सर्दी-बुखार, उल्टी-दस्त, ओ.आर.एस.घोल तैयार व उपयोग करने का डेमो दिखाते हुए उपयुक्त स्वास्थ्य शिक्षा ससमय दी जावे । ओ.आर.एस.घोल के साथ ही साथ निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की समस्या से बचने हेतु मैदानी स्तर पर मितानिनों के पास पर्याप्त मात्रा में जिंक की टेबलेट भी उपलब्ध कराई जावे ।

उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन, संचालनालय, सभी जिला कलेक्टर एवं सभी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अनुंशसा पत्र लिखकर यह संवेदनशील मांग रखी है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

10 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

11 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

11 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

16 hours ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

16 hours ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

17 hours ago