Spread the love

Raipur News । राजधानी रायपुर में अतिक्रमण के खिलाफ निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने  मंगल (17 फरवरी) को बड़ी कार्रवाई की है । संतोषी नगर मुख्य मार्ग पर चलाए गए टीम प्रहरी अभियान के तहत 73 दुकानों के सामने सड़क पर बने अवैध शेड जेसीबी से तोड़ दिए गए। कारवाई के दौरान सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया गया और कब्जाधारी दुकानदारों पर कुल 12 हजार रुपए का ई- चालान काटा गया।

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह के आदेश पर नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जोन 6 और जोन 10 क्षेत्र में यह कार्रवाई की। रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देश पर अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

टीम में एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा,कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव और जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे सहित निगम व यातायात विभाग का अमला मौजूद रहा।

पहले समझाइश, फिर कार्रवाई

अभियान के दौरान दुकानदारों को पहले सड़क पर कब्जा नहीं करने की समझाइश दी गई। चेतावनी के बावजूद सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर सख्ती दिखाते हुए शेड तोड़े गए और ठेले जब्त किए गए।