छत्तीसगढ़

IGKV Raipur: कृषि अभियांत्रिकी एवं फूड टेक्नोलॉजी में प्रवेश प्रारंभ, आवेदन की अंतिम तिथि देखे…

छत्तीसगढ़, रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चार वर्षीय बी.टेक. पाठ्यक्रमों (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग और फूड टेक्नोलॉजी) में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। ये विषय अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये खाद्य सुरक्षा, कृषि उत्पादकता वृद्धि, संसाधनों के सतत प्रबंधन और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई प्रणाली, मृदा एवं जल संरक्षण और फसल कटाई उपरांत तकनीक की पढ़ाई होती है, जबकि फूड टेक्नोलॉजी में खाद्य प्रसंस्करण, संरक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीकों पर जोर दिया जाता है, जिससे देश की पोषण सुरक्षा मजबूत होती है।

इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद छात्रों को निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में व्यापक रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। कृषि यंत्रीकरण उद्योग, सिंचाई विभाग, कृषि विकास परियोजनाएं, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, एफएसएसएआई, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग, कृषि अनुसंधान संस्थान और बैंकों में विशेषज्ञ या अधिकारी के रूप में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही, ये पाठ्यक्रम स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।

कक्षा 12वीं में गणित, भौतिकी, रसायन और अंग्रेज़ी विषय के साथ उत्तीर्ण छात्र आवेदन के पात्र हैं। प्रवेश में वरीयता इस क्रम में दी जाएगी रू प्रथमकृवे छात्र जिन्होंने पीईटी-2025 (प्री एग्रीकल्चर टेस्ट) दिया है; द्वितीयकृजेईई-मेन-2025 के योग्य अभ्यर्थी; तृतीयकृछत्तीसगढ़ निवास प्रमाणित (डोमिसाइल) छात्र जिन्होंने 12वीं (मैथ्स ग्रुप) में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों; और अंत में अन्य राज्यों के पात्र छात्र।

आवेदन केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://igkv.ac.in/site/ पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से ही किया जा सकता है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है। आवेदन प्रक्रिया, काउंसलिंग के दिशा-निर्देश और काउंसलिंग कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें और सभी निर्देशों का पालन करें।
यह उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी में करियर बनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं। आईजीकेवी, रायपुर में प्रवेश लेकर इसकृपरिवर्तन का हिस्सा बनें और एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

1 day ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

1 day ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

1 day ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

1 day ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago