रायपुर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सली को भाई कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल X लिखकर कहा है की अनगिनत लोगों का खून बहाने वाले, हमारे जवानों को शहीद करने वाले कायरों को आपके द्वारा ‘भाई’ कहना हमारे वीर जवानों का, छत्तीसगढ़ के लोगों का और देश का अपमान है. ‘नक्सली’ और ‘भाई’ दोनों एक साथ नहीं हो सकते, जब तक लोकतंत्र, संविधान में आस्था नहीं है, हाथों में हथियार हैं, वो सिर्फ़ नक्सली हैं. आत्मसमर्पण से पहले कोई भी ‘नक्सली’ भाई नहीं हो सकता. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बयान के लिए देश से माफी माँगनी चाहिए.


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X दागे सवाल – देखे
ये किस मुख्यमंत्री की बात कर रहे हैं, आदरणीय गृहमंत्री जी?
ऐसे हवा में कुछ भी उछाल कर मत निकलिएगा, नाम बताना चाहिए.
अगर डॉ रमन सिंह जी आपसे ऐसा कहते थे तो इस बात को आप स्वीकार कर ही रहे हैं कि डेढ़ दशक में भाजपा सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद फला-फूला है.
हमारी सरकार में ही नक्सलवाद पर प्रहार शुरू हुआ था. क्योंकि कांग्रेस सरकार के समय तो आपके बस्तर दौरे हो रहे थे और हमारी सरकार ने आपसे कभी जाने को मना ही नहीं किया.

यह खबर बहुत ही पीड़ादायक है.
गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की के कार्यक्रम में पिकअप में भरकर लाई जा रही जनता के साथ जो हादसा हुआ है, उसके दृश्य भयावह हैं.
देखकर असहनीय दर्द और पीड़ा का अनुभव हो रहा है.
शासन-प्रशासन से सभी को सहायता राशि और समुचित इलाज की व्यवस्था करने का अनुरोध है.
सभी स्वस्थ रहें, ऐसी ईश्वर से कामना है.
