छत्तीसगढ़

बिजली बिल हॉफ योजना बंद: मुफ्त बिजली का वादा झूठा यदि ऐसा है तो सोलर पैनल सरकार मुफ्त में लगाये

अडानी को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हॉफ योजना बंद किया – सुशील आनंद शुक्ला 

छत्तीसगढ़, रायपुर । अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना को बंद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी समूह है। अडानी समूह द्वारा बनाये जा रहे सोलर पैनल की खपत निर्माण की तुलना में नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना के कारण बिजली के उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने में रूचि नहीं दिखा रहे थे। सोलर पैनल लगवाने का खर्च भी आम आदमी की क्षमता से अधिक है। डेढ़ से चार लाख रूपये तक लगाने के बाद सोलर पैनल के लाईफ की कोई गारंटी नहीं है। लगाने के पहले सब्सिडी देने का वादा तो किया जाता है लेकिन लगाने के बाद आम आदमी को सब्सिडी के लिए चक्कर काटना पड़ता है। सोलर पैनल के बाद भी कुछ न कुछ बिजली का बिल आता ही है। इन सबके कारण छत्तीसगढ़ में लोग सोलर पैनल नहीं लगवा रहे थे इसीलिए सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर दिया ताकि बिजली महंगी हो जाए। आम आदमी विकल्प के रूप में अडानी का सोलर पैनल लगवा ले।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को केवल अडानी के आर्थिक हितों का चारागाह बनाना चाहती है। अडानी के सोलर पैनल को बिकवाने के लिए आम जनता से बैंक ऋण दिलवाने का दावा किया जा रहा है। मतलब सरकार चाहती है कि आम छत्तीसगढ़िया कर्जदार हो जाये और अडानी को भुगतान तत्काल हो जाये। कर्ज नहीं पटा पाने पर केवल सोलर पैनल ही नहीं घर भी नीलाम करने से नहीं चुकेगी ये सरकार, क्योंकि भाजपा की सरकारों ने लोन राईट ऑफ केवल अडानी, अंबानी और लाला रामदेव के लिये जाते है आम जनता के नहीं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई दावा कर रहे है कि हम मुफ्त बिजली की ओर लोगों को ले जा रहे है यदि सरकार ईमानदार है तो सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल लगाकर सरकार दे ताकि लोग मुफ्त बिजली ले सके। लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि इन्हें अडानी को फायदा पहुंचाना है, जैसे उज्जवला योजना के जरिए अंबानी को फायदा पहुंचाया गया था लेकिन आज उज्जवला योजना दम तोड़ चुकी है। वैसा ही दो साल बाद पीएम सूर्यघर योजना का होगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

7 minutes ago

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

19 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

19 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

20 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

20 hours ago