रायपुर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष कॉनराड संगमा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से निर्वाचन आयोग के कार्यालय में मुलाकात की।
भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों और 3,879 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठकें आयोजित की गईं, इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित संवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा करना है। इस पहल का एक उद्देश्य यह भी है कि सभी हितधारकों के साथ मिलकर मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना है।
यह भी उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष कु. मायावती (06 मई 2025), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा (08 मई 2025) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री एम. ए. बेबी (10 मई 2025) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की थी।
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…
रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…