छत्तीसगढ़

Eklavya Adarsh Awasiya School News: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा 1 मार्च को

Spread the love

eklavya adarsh awasiya school, Ambikapur । राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों ( EMRS ) में शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 वीं प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा।

जिले के विभिन्न विकास खण्डों में कुल 8 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें कुल 2322 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत EMRS   मैनपाट (केन्द्र क्रमांक 12) में 285 तथा  EMRS  रिखी उदयपुर (वर्तमान में संचालित दृ कन्या शिक्षा परिसर कैंपस, अम्बिकापुर, केन्द्र क्रमांक 11) में 200 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी अम्बिकापुर (केन्द्र क्रमांक 15) में 431 तथा  EMRS   लुण्ड्रा (वर्तमान में संचालित-घंघरी, अम्बिकापुर, केन्द्र क्रमांक 13) में 251 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विकासखण्ड बतौली में EMRS शिवपुर बतौली (केन्द्र क्रमांक 14) में 300 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर (केन्द्र क्रमांक 17) में 275 तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर (केन्द्र क्रमांक 16) में 239 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा (केन्द्र क्रमांक 18) में 341 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। सभी केन्द्रों पर पर्यवेक्षक एवं केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से कम से कम एक घण्टा पूर्व उपस्थित हों तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें।
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी हेतु परीक्षा प्रभारी श्री पवन कुमार, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी, विकासखण्ड उदयपुर से मोबाईल नम्बर +91-8130921317 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

17 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

17 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

19 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

20 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

20 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

21 hours ago