Raipur Nagar Nigam News: रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने रायपुर नगर निगम आयुक्त को गुरुवार (12 फ़रवरी) को वार्ड में बुला कर वस्तुत स्थिति बताया है। नेताप्रतिपक्ष कहा कि रायपुर नगर निगम के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जो शिव मंदिर के आस पास गली नंबर 1/2/3/4/5 जिस ने लगभग 450 घर है, यहां के लोगो को अमृत मिशन का पानी नहीं मिल रहा पा रहा है क्यों कि अहिल्या बाई होलकर चौक से जो 4 इंची पाईप लाईन आई है उसी से यादवपारा धोबीपारा अर्जुन चौक में पानी सप्लाई हो रही है तथा इस एरिया में भी पानी का पर्याप्त मात्रा में फोर्स नहीं आ रहा है क्यों कि 4 इंची पाईप से वार्ड में 900 घरों को पानी कनेक्शन दे दिया गया है जिससे यह परेशानी हो रही है।
उक्त समस्या के निराकरण के लिए रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप एवं महापौर द्वारा गठित जल बोर्ड के प्रमुख राजेश नायडू के साथ बैठक कर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस वस्तुत स्थिति से अवगत कराया है।
जानकारी मुताबिक, जल बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा कहा गया कि अर्जुन चौक के पास वाल्व लगा कर देख लेते है ऐसा जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना था जबकि इस पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का कहना है कि जो पुरानी पाइप लाइन 4 इंची है उसको अर्जुन चौक तक सीमित कर दिया जाए
जिससे वहां पानी का फोर्स बढ़ जाएगा तथा अहिल्याबाई होलकर चौक से एक नई 4 इंची पाईप लाइन शिव मंदिर के तक गली नंबर 1/2/3/4/5 के लिए बिछाई जाए जिस से उनको अमृत मिशन से पानी मिल सके।
इस पूरे मामले पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप का कहना है कि अर्जुन चौक के पास 2 दिन वाल्व लगा कर देख लेते है अगर पानी का फोर्स नहीं बढ़ा तो है 4 इंची नई पाइप लाइन डाल कर पानी के कमी दूर कर देंगे।
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अपनी बात रखते हुए रायपुर नगर निगम आयुक्त से कहा कि, आप जैसा चाहे निर्णय ले मेरा लक्ष्य वार्ड के नागरिकों को उनके मूलभूत जल के अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए प्रत्येक नागरिक के घर पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
आगे उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को ही स्पष्ट कर दिया था कि वाल लगाने से यह इस समस्या का समाधान नहीं होगा, फिर भी जल बोर्ड के अधिकारियों ने 3 से 5 लाख खर्च कर 3 वॉल लगाए, 10 इंची 8 इंची 6 इंची, किंतु आज 20 दिन बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है क्या इसी तरह से महापौर जी का जल बोर्ड काम करेगा।
नेताप्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि, जब रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के वार्ड का यह हाल जल बोर्ड के अधिकारियों ने कर रखा है जमीनी हकीकत जानने के बाद भी तो बाकी के 69 वार्डो का ईश्वर ही मालिक है महापौर जी की परिषद केवल बैठक ले कर औपचारिकता निभा रहे हैं और रायपुर राजधानी की रायपुर राजधानी की अभी यह स्थिति है तो आने वाली गर्मी में क्या हाल होगा यह एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है क्या राजधानी वासियों को स्वच्छ पीने का पानी रायपुर नगर निगम दे पाएगा यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
. 