छत्तीसगढ़

डॉ. रमन सिंह ने ज्ञानेश्वरी यादव का किया सम्मान: सीएम साय द्वारा 30 लाख की प्रोत्साहन राशि व आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति की घोषणा

CG News, रायपुर। ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ एवं देश का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की होनहार बेटी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और भारत का नाम निरंतर रोशन करेंगी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की बेटी द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर रजत पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों के समर्पण, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का श्रेष्ठ उदाहरण है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि का सम्मान करते हुए 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति दिए जाने के निर्णय की भी सराहना की।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

24 minutes ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

32 minutes ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

48 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

1 hour ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

1 hour ago

Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश शुरू, ऑनलाइन आवेदन करें

रायपुर। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं…

1 hour ago