छत्तीसगढ़, रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है। इस बार जूनियर डॉक्टरों पर 2 युवकों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं डॉक्टर्स ने कहा कि महिला स्टाफ से गाली-गलौज की गई। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के अशोक नगर निवासी कैलाश शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा एक अज्ञात घायल युवक को सड़क हादसे के बाद समय पर इलाज दिलाने की मंशा से अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इलाज कराने के बाद जब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से पूछा कि फार्मेलिटी पूरी करके हमें जाने दो। आरोप है कि डॉक्टर ने युवक का गला दबा दिया और फिर अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ मिलकर युवकों की पिटाई कर दी। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि महिला स्टाफ से बदतमीजी हुई। दोनों पक्षों ने मौदहापारा थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

CCTV फुटेज को लेकर संदेह
मामले से जुड़े CCTV फुटेज को लेकर युवकों ने सवाल उठाए हैं। युवकों का आरोप है कि सीसीटीवी का पूरा वीडियो जारी न करके सिर्फ घटना के बाद का हिस्सा सार्वजनिक किया गया, जिसमें केवल धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है।
युवकों ने कहा कि घटना पूरा सीसीटीवी वीडियो जारी करने के बाद सच्चाई बाहर आ जाएगी। युवकों ने मारपीट करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसी खबर आए दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल (मेकाहारा) हॉस्पिटल मिलते रहते रहते है, कथित तौर कहा जाता हॉस्पिटल में डॉक्टर मोबाईल पर बात करते रहते है या मोबाइल में रील देखते रहेते…? दूसरी ए भी सिकायत सामने आता आता है की डॉक्टर दुआर मरीज या मरीज के परिजन से बदतमीजी से बात करते उम्र में बड़ा रहे या छोटा…? क्या इस मामले की स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुध लेकर कारवाही करेंगे….?