छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 08 जुलाई को – 338 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर

Spread the love

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 08 जुलाई 2026 को शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्रा.लि., टक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन्स प्रा.लि., डब्ल्यूआईओ एनर्जी प्रा.लि., यूनीक सॉल्यूशन प्रा.लि. कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.बी.ए., डिप्लोमा इन कंप्यूटर आदि के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 338 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को “छत्तीसगढ़ रोजगार एप” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

रोजगार मेले में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। रिक्तियों, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in अथवा जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

24 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

1 day ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

1 day ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

1 day ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

1 day ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

1 day ago