देश

Delhi Protests: हारने पर जनादेश का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत – शिवराज सिंह चौहान

Chaupal Sandesh Team, रायपुर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नागरिक, एक बोट को निष्पक्ष चुनावों की नींव बताते हुए कहा है कि चुनाव हारने के बाद जनादेश का अपमान करने का कांग्रेस की पुरानी आदत है।

श्री चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रविवार को जारी बयान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में धांधली के मुद्दे पर चुनाव आयोग की निंदा करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा और कहा, “हारने पर जनादेश का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। चुनाव आयोग को बदनाम करना और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना कांग्रेस के डीएनए में है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीत जाए तो चुनाव आयोग ठीक और हार जाए तो चुनाव आयोग खराब? उन्होंने सवाल किया कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस चुनाव कैसे जीती? उन्होंने मतपत्रों के जरिये चुनाव कराने की कांग्रेस की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मांग के जरिए देश को 80 और 90 के दशक में ले जाना चाहती है? उन्होंने कहा, “अब वे मतपत्र से चुनाव कराने की बात कर रहे हैं। 1980 और 1990 के दशक याद करें, जब मत पेटियां लूट ली जाती थीं। एक ही आदमी बैलेट पेपर पर मुहर लगा देता था। क्या कांग्रेस देश को उस दौर में वापस ले जाना चाहती है?”
उन्होंने कहा कि तकनीक से चुनाव में पारदर्शिता आई, आखिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों करना चाहती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में आपातकाल लगाकर पहले भी लोकतंत्र को कमजोर कर चुकी है और अब संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का खतरनाक खेल खेल रही है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि संस्थाएं गलत हैं, व्यवस्थाएं गलत है, सबको ध्वस्त कर दो, देश को अराजक बना दो, ये पाप है और कांग्रेस इस पाप को करने पर उतारू है, लेकिन कांग्रेस के नापाक इरादे और मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा, “एक नागरिक, एक वोट यही निष्पक्ष चुनावों की नींव है। मतदाता सूची में पूरी तरह से बदलाव से चुनावों में पारदर्शिता बढ़ती है और लोगों का भरोसा बढ़ता है।”

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

4 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

4 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

5 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

5 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

5 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

5 hours ago