CG News, रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर से छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना और डिजिटल सुरक्षा को जन-अभियान का स्वरूप देना है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे “साइबर जागृति” अभियान से जुड़ें, अभियान की सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करें और अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि एक सेल्फी केवल तस्वीर नहीं, बल्कि साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का संदेश है। जब अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान में शामिल होंगे, तो समाज में डिजिटल सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता विकसित होगी।
एकता, शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
वन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व का स्मरण कराता है। इतिहास की त्रासदियों से सीख लेकर हमें देश की एकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज सशस्त्र माओवाद के अंत की दिशा में निर्णायक दौर से गुजर रहा है। सरकार, सुरक्षा बलों और जनता के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में शांति और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शांति स्थापित कर विकास की मुख्यधारा को और गति देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, डीएफओ श्री सागर जाधव, उपनिदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे “साइबर जागृति अभियान” से जुड़कर जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध के खिलाफ इस जन-जागरण अभियान को सफल बनाएं।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…