Chhattisgarh News, रायपुर : पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन चोरी करने वाली उड़ीसा की अंतर्राज्यीय महिला को गिरफ्तार किया है . बता दे की महिला ने कोतवाली सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर दी थी चोरी की घटना को अंजाम ।
जानकरी के मुताबिक , प्रिंस जैन द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस नामक ज्वेलरी दुकान का संचालन करता है। दिनांक 15 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग तीन बजे एक महिला ग्राहक बनकर उसकी दुकान में आई। सोने की चैन देखने के दौरान महिला ने सेल्समेन संगीता धाकड़ को बातचीत में उलझाया और मौका पाकर दुकान से एक सोने की चौन चोरी कर फरार हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26, धारा 305(ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी एवं दुकान के कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए। इसी दौरान टीम को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त महिला आरोपी की पहचान निशा गुप्ता, निवासी काटाभांजी, उड़ीसा के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को काटाभांजी (उड़ीसा) से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की उक्त घटना को स्वीकार किया।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक सोने की चैन, कीमती लगभग पचास हजार रुपए जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई।