बिहार, पटना : अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर द्वारा नेता प्रतिपक्ष को भेजे पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा चुनाव आयोग से जो सवाल पुछा गया था और कई बिन्दुओं को स्पष्ट करने की मांग की गई थी, उससे ध्यान भटकाना चाहती है।
चित्तरंजन गगन ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए प्रारुप में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई है। प्रारुप के जिस पृष्ठ पर तेजस्वी यादव जी का नाम अंकित दिखाया गया है उसी पृष्ठ पर अनेकों अनियमितता पाई गई है। तेजस्वी जी जिस मकान में रहते हैं उसी मकान में मंटू कुमार भी रहते हैं। इसी प्रकार मकान संख्या 107 में विभिन्न उपनामों वाले मतदाताओं के नाम हैं। क्या एक हीं परिवार के लोग विभिन्न उपनामों का प्रयोग करते हैं। इन विसंगतियों का जिम्मेदार कौन है और इसका जवाब कौन देगा , चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए।
राजद प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि इन विसंगतियों का जिम्मेदार कौन है और इसका जवाब कौन देगा , चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए।