छत्तीसगढ़

पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का जोन कार्यालय घेराव, मटका फोड़कर जताया विरोध

रायपुर। रायपुर शहर में लगातार बढ़ती पानी की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार (13 मार्च) को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने लाखेनगर स्थित नगर निगम जोन 5 कार्यालय का घेराव किया।

करण नगर परमेश्वरी चांगोरभाठा सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान नागरिकों के समर्थन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जोन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे।आम जनता के साथ कांग्रेस नेता लगभग पाँच घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

नगर निगम प्रशासन की इस उदासीनता से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोन कार्यालय परिसर में मटका फोड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

शाम करीब 5 बजे जोन कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त पानी की गंभीर समस्या को विस्तार से रखा।

इस अवसर पर श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि रायपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर होने के बावजूद उनके ही वार्ड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पानी की इतनी गंभीर समस्या बनी हुई है। जब राजधानी के महापौर के वार्ड में ही यह स्थिति है, तो शहर के अन्य वार्डों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि देवेंद्रनगर में बंद पड़ी दुकानों को खुलवाने के लिए नगर निगम की महापौर बैठक लेती हैं, जबकि वे दुकानें स्वयं उनके द्वारा बंद कराई गयी थीं। लेकिन शहर की आम जनता की सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर नगर निगम प्रशासन और महापौर मीनल चौबे पूरी तरह आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम के खिलाफ और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

11 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

11 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

11 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

16 hours ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

16 hours ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

17 hours ago