छत्तीसगढ़

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठोस कार्रवाई: सीएम डॉ. यादव ने अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ

मध्यप्रदेश, भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नशा परिवार, समाज और देश की खुशहाली और समृद्धि को कई गुना पीछे ले जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 5 वर्ष पहले की थी। नशा मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब दुकानों और बार पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान का सफल संचालन किया गया। पुलिस नशा कारोबारियों के मास्टरमाइंड पर शिकंजा कस रही है। नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए कानून के साथ सामाजिक जागरूकता की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार समाज से नशे की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पित हैं। भोपाल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। कोई कितना भी पहुंच वाला क्यों न हो, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को रवींद्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित राज्य स्तरीय वृहद नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया।

विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कारों का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख 52 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में 339 करोड़ रुपए की पेंशन का सिंगल क्लिक से अंतरण भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नशा मुक्ति पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2023-24 के लिए विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार भी वितरित किए। इसके अंतर्गत शुद्धि नशामुक्ति केंद्र के अध्यक्ष श्री राजीव तिवारी, शहीद भगत सिंह सेवा समिति से श्री सुजीत कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस उप-आयुक्त इंदौर श्री राजेश दंडौतिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री प्रशांत चौबे और उप पुलिस अधीक्षक हॉकफोर्स बालाघाट श्री संतोष पटेल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

जन सहयोग से सफल हुआ नशा मुक्ति अभियान : मंत्री श्री कुशवाहा

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प भारत नशा मुक्ति अभियान की यह 5वीं वर्षगांठ है। अगस्त माह में नशे के खिलाफ देशव्यापी जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जन सहयोग से अभियान को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। जन सहयोग से हम विकसित भारत, समृद्ध भारत के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

कार्यक्रम में विधायकद्वय श्री भगवानदास सबनानी, श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री विष्णु राजौरिया, बड़ी संख्या में ब्रह्म कुमारी, गायत्री परिवार और रामचंद्र मिशन के प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव समाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर, एडीजी नारकोटिक्स श्री संजीव कंचन सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

7 minutes ago

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

19 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

19 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

20 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

20 hours ago