Maa Mahamaya Airport Recruitment , अंबिकापुर । माँ महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी ने बताया कि रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु पदवार प्राप्त दावा/आपत्ति का निराकरण कर अंतिम पात्र सूची पदवार जारी किया गया था। जिसमें संशोधन करते हुए असिस्टेंट ग्रेड-3 के मेरिट सूची में से स. क्र. 01 से 20 तक के अभ्यथियों का मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के उपरांत कप्यूटर कौशल परीक्षा हेतु 26 फरवरी 2026 को समय प्रातः 10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में आयोजित किया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 01 घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है। उक्त स.क्र. 01 से 20 तक कंप्यूटर कौशल परीक्षा में पात्र न होने पर मेरिट सूची के आधार पर प्राथमिकता दिया जायेगा। कौशल परीक्षा की अवधि 30 मिनट एवं कौशल परीक्षा का अंक 30 है। उन्होंने बताया कि अन्यर्थी अपने साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस /पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में मोबाईल फोन या अन्य कोई ऐसी वस्तु जिसमें परीक्षा हेतु व्यक्तिगत लाभ हो सकता है. साथ में रखना वर्जित रहेगा। इससे विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट https://surguja.gov.in/ का निरंतर अवलोकन कर सकते हैं।