छत्तीसगढ़

आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की क्लेम प्रोसेसिंग बंद, करोड़ों का भुगतान बकाया, आम जनता इलाज से वंचित…

छत्तीसगढ़,रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनाएं के अंतर्गत निजी अस्पतालों के लंबित भुगतान और क्लेम प्रोसेसिंग बंद होने को भाजपा सरकार की दुर्भावना करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार ने स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा फरवरी 2025 से क्लेम प्रोसेसिंग बंद करा दिया है, जिसके चलते निजी अस्पतालों के भुगतान अटक गए हैं। 30 मार्च 2025 को टीपीए का अनुबंध भी खत्म हो चुका है, इस सरकार की अकर्मण्यता के चलते नई टीपीए कंपनी के अनुबंध की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। बकाया भुगतान नहीं मिलने से अनेकों निजी अस्पतालों में तालाबंदी की नौबत आ गई है। कई बड़े अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मरीजों को बिना इलाज के लिए लौटाने लगे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोटे कमीशन के लालच में सरकार जिद पर अड़ी है, इसलिए सहमति नहीं बन पा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा क्लेम और पेमेंट प्रोसेसिंग कार्य हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा लगाई जा रही टेंडर शर्तों से कोई भी कंपनी सहमत नहीं होने से कोई भी कंपनी ने इस टेंडर प्रक्रिया में निर्धारित तिथि में भाग नहीं लिया था फिर भी टेंडर प्रक्रिया को ना ही निरस्त किया गया और ना ही शर्तों में सुधार किया गया है। उन्ही शर्तों पर फिर से टेंडर प्रक्रिया किए जाने को दबावपूर्ण तरीके से सफल बनाने में प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञात हो कंपनी को स्टेट नोडल एजेंसी के स्वास्थ्य संचालनालय में ऑफिस बनाकर क्लेम प्रोसेस करने की शर्त रखी गई है। इच्छुक कंपनी के अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि स्टेट नोडल एजेंसी के कार्यालय में क्लेम प्रोसेसिंग का कार्य करने से स्टेट नोडल एजेंसी अधिकारियों का दखल बढ़ जाएगा और इसकी निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लग जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पिछले डेढ़ वर्ष से क्लेम प्रोसेसिंग का काम ग्रामीण चिकित्सा बॉन्ड में अनुबंधित एमबीबीएस डॉक्टर्स से कराया गया था जबकि स्वयं सरकार के बॉन्ड पोस्टिंग तहत उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देनी थी, इन एमबीबीएस चिकित्सकों को क्लेम प्रोसेसिंग में विशेषज्ञता हासिल नहीं होती है और ना ही वे स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट मरीजों की रोग और इलाज की हिस्ट्री और प्रक्रिया को अच्छे से समझ पाते हैं। कथित रूप से स्टेट नोडल एजेंसी के अधिकारियों के अपरोक्ष निर्देश के अनुसार बड़ी संख्या में पेमेंट रिजेक्ट किए गए जिससे सरकार की आयुष्मान योजना में भारी भरकम देनदारी को दुर्भावनापूर्वक कम से कम करने के लिए बड़ी संख्या में रिजेक्ट किए गए। क्लेम को पाने के लिए राज्य भर के अस्पताल संचालक डेढ़ साल बाद भी राज्य नोडल एजेंसी के नया रायपुर दफ्तर में चक्कर काट रहे हैं, ऐसा इसीलिए हो रहा है क्योंकि जिला और राज्य स्तर की शिकायत निवारण समिति की सभी पीड़ित अस्पतालों की तार्किक सही इलाज करने वाली सभी केस रिपोर्ट्स को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। क्लेम प्रोसेसिंग करने वाली इंश्योरेंस कंपनियां प्रमुख रूप से राज्य में बड़े और सत्ताधारी दल के चहेते अस्पतालों के क्लेम पेमेंट प्रोसेसिंग को प्राथमिकता देने के स्टेट नोडल एजेंसी के अनधिकृत दखल से रुष्ट हैं। सुचारू रूप से चल रही योजना में विधिवत जारी किए गए क्लेम प्रोसेस को गाइड लाइन के नियम विरुद्ध रिजेक्ट और पैकेज से तय पेमेंट काट लेने के मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़ गए हैं। थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) का टेंडर 23 जून 2025 को खोला जाना था, लेकिन केवल दो कंपनियों के भाग लेने के कारण अब टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दिया गया है। सरकार की दुर्भावना और बदइंतजामी के चलते आम जनता इलाज से वंचित हो रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

11 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

12 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

12 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

12 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

13 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

13 hours ago