रायपुर । Chhattisgarh Rajyutsav 2026. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव समारोह में इस बार दर्शकों को रोमांचकारी सैन्य स्काईडाइविंग प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा। भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित स्काईडाइविंग प्रदर्शन टीम ‘आकाशगंगा’ रायपुर में अपने शानदार पैराशूट प्रदर्शन से लोगों को रोमांचित करेगी। इस दौरान टीम के प्रशिक्षित जवान 8,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सटीक पैराशूटिंग का प्रदर्शन करेंगे।
स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा के नेतृत्व में आठ उच्च प्रशिक्षित पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टर (PJI) इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। टीम पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल (PTS), आगरा के एएन-32 विमान से उड़ान भरेगी और निर्धारित ऊंचाई से छलांग लगाकर अपने कौशल, साहस और आपसी समन्वय का परिचय देगी।
1987 में हुई थी ‘आकाशगंगा’ टीम की स्थापना
भारतीय वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ टीम की स्थापना 10 अगस्त 1987 को वायुसेना स्टेशन आगरा में की गई थी। लगभग चार दशक पुरानी इस टीम की पहचान सैन्य स्काईडाइविंग और पैराशूटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए है। पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल, आगरा से संबद्ध यह टीम भारतीय वायुसेना की साहसिक भावना और पेशेवर दक्षता का प्रतीक मानी जाती है।
गणतंत्र दिवस पर भी दिखा चुकी है शानदार प्रदर्शन
आकाशगंगा टीम की उपलब्धियों में वर्ष 2019 के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया गया विशेष प्रदर्शन भी शामिल है। उस अवसर पर टीम ने 20 × 30 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ ‘कैनोपी रिलेटिव वर्क हैंड-प्लेन फॉर्मेशन’ का प्रदर्शन किया था।
इस तरह के प्रदर्शन में पैराशूट को नियंत्रित करने की असाधारण क्षमता, सटीक तालमेल और टीम के सदस्यों के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता होती है।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस टीम की भागीदारी से प्रदेशवासियों को भारतीय वायुसेना के सैन्य पैराशूट विशेषज्ञों का कौशल करीब से देखने का मौका मिलेगा। साथ ही यह प्रदर्शन युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…