छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ: एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 27 सितंबर को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, साइंस कॉलेज परिसर में प्रथम वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारी, आजीवन सदस्य एवं सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आमसभा की तैयारियों और एजेंडे की जानकारी देते हुए टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि सम्मेलन में पिछले एक वर्ष के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा।

आमसभा में संगठन का आय-व्यय विवरण एवं वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ एकीकृत नियमावली में संशोधन पर चर्चा होगी। वहीं परिवार संस्कार कार्यशालाओं को प्रदेश के गांव-गांव और परिवार-परिवार तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

डॉ. साहू के अनुसार, परिवार में संवाद, बच्चों में संस्कार, बुजुर्गों के सम्मान, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक एकता को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। धर्मांतरण और लव जिहाद से जुड़े विषयों पर भी आमसभा में मंथन एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। इन विषयों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने, परिवारों एवं युवाओं से संवाद तथा सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

आमसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, विधायक मोतीलाल साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

मीडिया से चर्चा के दौरान श्रीमती साधना साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, उधो राम साहू प्रदेश महामंत्री, गोपाल साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष, शशिकांत साहू प्रदेश संयोजक युवा प्रकोष्ठ, रोबिन साहू व हर्ष साहू प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, दिलीप साहू प्रदेश संयोजक मीडिया प्रकोष्ठ, अशोक कुमार साहू प्रदेश महामंत्री मीडिया प्रकोष्ठ, मनीष साहू रायपुर संभाग अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

9 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

9 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

10 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

10 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

10 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

10 hours ago