छत्तीसगढ़

अमलीडीह में जॉइंट रोड निर्माण को लेकर बवाल…जोन कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन के लिए बाध्य

छत्तीसगढ़, रायपुर : एन.एस.यू.आई के प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार (1 अगस्त) को एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम जोन क्रमांक-10, अमलीडीह रायपुर के जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अमलीडीह क्षेत्र में लंबे समय से लंबित एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उक्त सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे आम नागरिकों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में जलभराव, ट्रैफिक जाम, और दुर्घटनाओं की संभावनाएं लगातार बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर वार्ड के अंतर्गत आने वाली अन्य बुनियादी समस्याएं, जैसे नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, साफ-सफाई व्यवस्था तथा पेयजल संकट आदि की ओर भी नगर निगम का ध्यान आकर्षित किया गया।

श्री कुणाल दुबे ने कहा कि यदि नगर निगम शीघ्र इन समस्याओं का समाधान नहीं करता, तो एन.एस.यू.आई चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर एन.एस.यू.आई के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर ख़ान , जिला महासचिव संस्कार पांडेय, तनिष्क मिश्रा , रोहन बाग , कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने एकजुट होकर जनहित में समस्याओं के समाधान की मांग की।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

15 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

16 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

16 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

17 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

17 hours ago