रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि शासकीय विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षक विगत दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इससे विद्यार्थियों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र के तहत शाला प्रबंध समिति द्वारा नियुक्त हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्था में पुनः अध्यापन कार्य पर लौटने के लिए शाला प्रबंध समिति के माध्यम से निर्देशित किया जाए। यदि निर्धारित तिथि तक संबंधित अतिथि शिक्षक कार्य पर वापस नहीं लौटते हैं, तो संदर्भित निर्देशों की कंडिका 7.3 के प्रावधानों के अनुसार उनकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सके।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…