रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभाकक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर, नई विभागीय वेबसाइट और ई ऑफिस यूजर मैनुअल का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि नई ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से आवेदन से लेकर चयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही डिजिटल मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा तथा भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रांतियों से भी मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा समय और संसाधनों की बचत होगी। यह व्यवस्था आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ बनाएगी और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।
मंत्री राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि नई विभागीय वेबसाइट और ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से शासन की कार्यप्रणाली में जनविश्वास बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था को आधुनिक, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी स्वरूप मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…