छत्तीसगढ़

CG News: सड़क दुर्घटना में कुचल गया था चेहरा, सिम्स में हुआ ईलाज

Spread the love

रायपुर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय  नंदकुमार पटेल निवासी ग्राम मुरली तहसील पाली जिला कोरबा को ईलाज के लिए पिछले दिनों सिम्स अस्पताल लाया गया।  जांच में यह बात सामने आई कि युवक के दाएं तरफ के चेहरे की सारी हड्डियां चकना-चूर हो गई थी। चेहरा पूरी तरह से छत-विछत हो गया था । अतः मरीज के ईलाज के लिए चेहरे का सीटी स्केन कराया गया । आवश्यक सभी खून जांच व सीटी स्केन करने के बाद मरीज का आपरेशन करने का निर्णय लिया गया ,क्योंकि दुर्घटना के दौरान अत्याधिक रक्त स्राव हो जाने के कारण आपरेशन के दौरान भी खून चढ़ाया गया।

यह आपरेशन अत्याधिक जटिल होने के कारण 6 से 7 घंटे चला, इस आपरेशन की खास बात यह है कि मरीज के चेहरे का ध्यान रखते हुए सिर में एक चीरा लगाया गया जिसे हेमीकोरोनल इनसीजन कहते है , दूसरा चीरा आंख के अन्दर से लगाया गया। इस सर्जरी की खास बात यह है कि चेहरे पर एक भी चीरा नहीं लगाया गया जिससे युवक की चेहरा खराब नहीं हुआ सामान्य जीवन जीने में मदद मिलेगी।  हड्डियों को जोड़ने के लिए यह एक नई पद्धति है जिसमें चेहरे के ऊपर एक भी चीरा का निशान नहीं पड़ता है। इन टूटी हुए हड्डियों को जोड़ने के लिए 10 प्लेट्स और 35 स्क्रू का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे मरीज के हड्डियों को अपने सही जगह में स्थापित किया जा सका।

इस आपरेशन को सफल बनाने में दंत रोग विभाग, एनेस्थीसिया विभाग एवं रेडियोलाजी विभाग के चिकित्सकों की टीम बनाई गई थी। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस आपरेशन की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के डीन,  अधीक्षक तथा सभी चिकित्सकों के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

9 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

12 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

12 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

13 hours ago