छत्तीसगढ़

CG News : हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम जारी : अखिल सेन और ईशिका ने किया टॉप

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 की प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोडागांव कांकेर के अखिल सेन ने पहला और हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला गोण्डाहूर कांकेर की ईशिका बाला ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में महेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विजय इंग्लिश उच्चतर माध्यमिक शाला मनेन्द्रगढ़ के श्रुति मंगटानी ने दूसरा स्थान, बेमेतरा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल बेरला की वैशाली साहू ने तीसरा स्थान, बलौदाबाजार स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल कसडोल के हिमेश कुमार यादव ने चौथा स्थान, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार के लुभी साहू ने पाचवां स्थान, जशपुर डी.पी.एस. हायर सेकेण्डरी स्कूल की निशा एक्का ने छठवां स्थान, रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल आमापारा की पल्लवी वर्मा ने सातवां स्थान, रायगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोडातरई के कार्तिका यादव ने आठवां स्थान, रायपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मंदिर हसौद की धनेश्वरी यादव ने नौवां स्थान और रायपुर संत ध्यानेश्वर हायर सेकेण्डरी स्कूल के रूचिका साहू ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार हाई स्कूल परीक्षा में जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल के नमन कुमार खुटिया ने दूसरा स्थान, बलौदाबाजार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल सिमगा के लिब्यांश देवांगन ने तीसरा, बालोद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल डोंडी के रिया केवट ने चौथा स्थान, रायगढ़ सेंटमाइकल हायर सेकेण्डरी स्कूल लैलूंगा की हेमलता पटेल ने पांचवा स्थान, जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश माध्यम स्कूल के तीपेश प्रसाद यादव ने छठवां स्थान, बेमेतरा शासकीय आर.एम.एस.ए. हायर सेकेण्डरी स्कूूल देवरी के अविनाश कुमार साहू ने सातवां स्थान, कबीरधाम सरस्वती शिशु मंदिर पांडातरई के जयेंद्र जायसवाल ने आठवां स्थान, सक्ती सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल चंद्रपुर के प्रवीण प्रजापति ने नौवां स्थान और कांकेर शासकीय आर.एम.एस.ए. हायर सेकेण्डरी स्कूूल हांकेर के जीवन समद्दार ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।

बता दे कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों और गुरूजनों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य श्री मोती लाल साहू, माध्यमिक शिक्षा की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

21 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

21 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

22 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

1 day ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago