छत्तीसगढ़

CG News: एक्सपायरी सामग्री जब्त, 1.08 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

Spread the love

Sarguja News : सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार एवं नगर निगम की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

जांच के दौरान नया बस स्टैंड स्थित शिवम् डेली नीड्स (प्रोप्राइटर रमेश गुप्ता) में एक्सपायरी खाद्य सामग्री के विक्रय की शिकायत सही पाई गई। मौके पर लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य की एक्सपायरी सामग्री बरामद कर तत्काल नष्ट कराई गई। संबंधित प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा प्रकरण दर्ज कर विक्रय पर रोक लगा दी गई।

इसके पश्चात टीम द्वारा पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महामाया भोजनालय में गंदगी पाए जाने पर 10 हजार रुपये, शिवम स्वीट्स में 5 हजार रुपये, मंगली भोजनालय में 5 हजार रुपये, शिवम् भोजनालय में 3 हजार रुपये, सुदामा होटल में 10 हजार रुपये तथा मिश्रा स्वीट्स (गुदरी) में 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसी क्रम में प्रतापपुर चौक स्थित रुचिवन में शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ पाए जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही रुचिवन एवं शिवम् डेली नीड्स के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को स्वच्छता एवं खाद्य गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

20 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

21 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

23 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

23 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

23 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

24 hours ago