छत्तीसगढ़

CG News: भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से पूछें गए सवाल

Spread the love

रायपुर। सुचिता योजना के तहत सेनेटरी पैड की सप्लाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से सवाल पूछते हुए कहा कि कमीशन के खेल-खेल में बच्चियों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बिना टेंडर प्रक्रिया के 1 करोड़ 13 लाख 75 हजार के आदेश जारी कर दिया जाता है। और यह आदेश फर्नीचर बनाने वाले कोरिया के फर्नीचर फॉर्म को दिया गया है। जिस फार्म को यह जिम्मेदारी दी गई है उसका काम फर्नीचर निर्माण से जुड़ा हुआ है। क्या कंपनी को सेनेटरी या हाइजीन प्रोडक्ट से जुड़ा पूर्व अनुभव था? हैरानी की बात यह है कि इस कार्य के लिए ना तो जैम पोर्टल के जरिए टेंडर निकला और ना ही ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई थी, ऑफलाइन आदेश जारी कर सीधे सप्लाई का काम सौंप दिया गया।। 1 करोड़ 13 लाख 75 हजार इतनी बड़ी राशि बिना टेंडर के दे दिया जाता है।

प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कहा जाता है ना की सैया भए कोतवाल तो डर काहे को होय। जीरो टॉलरेंस की बात कर भंडार क्रय नियम 2022 वी संशोधित नियम 2025 के अनुसार शासकीय विभागों के खरीदी जैम पोर्टल के जरिए होनी है लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग में सभी नियम कानून को साइड में कर भ्रष्टाचार का खेल जोरों से चल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजपूत ने कहा कि सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन के मशीन तो लगा दिए गए हैं लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में रायपुर राजधानी में ही चाहे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोवा, सप्रे स्कूल, जे.आर. दानी स्कूल, आर.डी. तिवारी स्कूल जैसे कई स्कूलों में मेंटेनेंस के अभाव में सैनिटरी मशीन खराब पड़ा हुआ है। जब राजधानी के स्कूलों में यह हाल है तो दूरस्थ और ग्रामीण स्कूलों की कल्पना हम कर सकते हैं कि वहां के बच्चियो को सेनेटरी नैपकिन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

वंदना राजपूत ने कहा कि अधिकांश स्कूलों में सेनेटरी पैड की मशीन नहीं है। करोड़ों के खर्च करके सेनेटरी पैड तो खरीद लिया जा रहा है, उसके बाद क्या? क्या उसके बाद भी कमिशन का खेल कर इसे बेच दिया जाएगा? मतलब पांचो उंगली घी में। सेनेटरी पैड खरीदने के लिए भ्रष्टाचार फिर सेनेटरी पैड खरीदने के बाद कमीशन।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

13 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

13 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

15 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

15 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

16 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

16 hours ago