Spread the love

छत्तीसगढ़,रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर की सड़को पर आवारा पशुओ की धरपकड़ कर उन्हें गौठानो में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।
नगर निगम द्वारा जोनं 6 क्षेत्र में बालाजी कालोनी में मार्ग पर 11 आवारा मवेशियों की धरपकडकर उन्हें गौठान भेजा गया। जोन 10 द्वारा पवन विहार आवासीय क्षेत्र में अभियान चलाकर मार्गो में आवारा पशुओं को पकड़कर काउकेचर से गौठान भेजा गया। इसी प्रकार जोन 8 में रायपुरा, जोन 10 में लालपुर से एक्सप्रेस वे मार्ग, जोन 6 क्षेत्र में महामाई पारा आवासीय क्षेत्र में अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को काउकेचर वाहन से गौठान भेजा गया। वहीं जोन 3 क्षेत्र में शंकरनगर, शांति नगर मार्ग में आवारा मवेशियों की धरपकड कर उन्हें गौठान भेजा गया। सभी 10 जोनो में मार्गो में आवारा मवेशियों की धरपकड की गई एवं उन्हें गौठान भेजा गया। अभियान निरंतर जारी रहेगा।