CG News, रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वाले लोगों को अब अधिक किराया देना पड़ सकता है। राज्य शासन के परिवहन विभाग ने प्रदेश में नगरीय सेवाओं को छोड़कर अन्य यात्री बसों के लिए नई किराया दरें निर्धारित की हैं। इस संबंध में 8 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है। नई दरें राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी होंगी।
साधारण बस में 5 किलोमीटर का किराया 10 रुपये
नई दरों के अनुसार साधारण बस में शुरुआती 5 किलोमीटर की यात्रा के लिए प्रति यात्री 10 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये देने होंगे। वहीं, डीलक्स बस में पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 2.20 रुपये किराया लगेगा।
एसी और स्लीपर बसों का किराया भी तय
वोल्वो, स्कैनिया और मर्सिडीज जैसी सुपर लग्जरी एसी बसों में पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये तथा इसके बाद प्रति किलोमीटर 3.30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। बिना एसी वाली डीलक्स स्लीपर और अर्ध-स्लीपर बसों में शुरुआती 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये और इसके बाद प्रति किलोमीटर 2.20 रुपये देने होंगे। एसी डीलक्स स्लीपर और अर्ध-स्लीपर बसों में आगे की यात्रा के लिए प्रति किलोमीटर 3.20 रुपये की दर तय की गई है।
इन यात्रियों को मिलेगी किराये में छूट
अधिसूचना के अनुसार, दृष्टिबाधित व्यक्तियों, बौद्धिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों, दोनों पैरों से चलने में असमर्थ दिव्यांग व्यक्तियों, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और एचआईवी/एड्स से पीड़ित मरीजों को निर्धारित शर्तों के तहत किराये में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। इनके साथ यात्रा करने वाले एक सहायक को भी छूट का प्रावधान है।
इसके अलावा, निर्धारित प्रमाणपत्र वाले नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ निवासी यात्रियों को राज्य के भीतर यात्रा करने पर 50 प्रतिशत किराये में छूट दी जाएगी।
नई दरों के लागू होने से प्रदेश में बस यात्रा के खर्च पर असर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले संबंधित बस की श्रेणी और लागू किराया दर की जानकारी अवश्य लें।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…