छत्तीसगढ़, रायपुर : रायपुर नगर निगम ने शनिवार (28 जून) को हीरापुर-जरवाव इलाके में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की। यहां पर करीब 60 एकड़ में बिना लेआउट और नगर निगम की अनुमति के कालोनी विकसित की जा रही है। शिकायत पर नगर निगम के जोन और मुख्यालय के नगर निवेश विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां अवैध प्लाटिंग के लिए बनाई गई सड़कों को काटा गया। अन्य अवैध निर्माणों को भी तोड़ा गया। शहर के आउटर में बहुत तेजी से अवैध प्लाटिंग चल रही है। खेतों का डायवर्सन या बिना डायवर्सन कराए कराए ही प्लाटिंग काटी जा रही है। इसके लिए नगर निवेश विभाग से ना तो लेआउट ही पास कराया जा रहा है और ना ही नगर निगम ने कालोनी विकास की अनुमति ली जा रही है। ऐसी अवैध कालोनियों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाती। प्लाटिंग करने वाला लोगों को जमीन बेचकर निकल जाता है। लोग जब घर बनाकर रहना शुरू करते हैं तो उन्हें ड्रेनेज, बिजली, पानी इत्यादि की शिकायतें मिलनी शुरू होती है। अवैध कालोनी होने के कारण नगर निगम भी उन्हें सुविधाएं देने में पीछे धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने लगते हैं। हिरापुर-जरवाय क्षेत्र में ऐसी ही एक शिकायत पर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू को। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और निगम कमिश्नर विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर निगम जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और उनकी टीम ने कार्रवाई की।

नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 हीरापुर जरवाय क्षेत्र अंतर्गत वाशु लॉजिस्टिक पार्क मेसर्स सी के डेवलपर्स प्रो स्वप्निल अग्रवाल द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा लिए तथा बिना नगर पालिक निगम से कॉलोनी विकास अनुमति के लगभग 60 एकड़ भूमि में खसरा नंबर 2/24-39-45-46-66-74, 4/3, 5/2, 6/4, 7/4, 10/2-3-4, 12/1-3, 15/6-11, 16/2 पर अवैध प्लाटिंग की गयी थी, जिसे रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी ,पोकलेन मशीन की सहायता से स्थल पर किये गए अवैध सी सी रोड को तोड़ने की कार्यवाही की गयी एवं अवैध मुरूम रोड को काटा एवं एवं बिना अनुमति के निर्मित 10 बॉउंड्रीवाल सहित अवैध प्लॉटिंग कर बना रहे अवैध भवनो को हटाने की कार्यवाही की गयी गया। अवैध प्लॉटिंग करने वाले के विरुद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करने सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करने हेतु निर्देशानुसार पत्र लिखा गया है।