Spread the love

छत्तीसगढ़, रायपुर : हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित दफ्तर को आज बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया है। बुलडोजर एक्शन को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडया X पर पोस्ट कर कहा की विष्णुदेव सरकार में “सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है”, किसी मंत्री – मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं बन जाता है। अपराधी तोमर ने कई लोगों को पीड़ा पहुंचाई है।

वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बुलडोजर तो चलेगा। हम विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, आज जनसेवा के लिए शासन में हैं तब भी स्पष्ट हैं। तब माइक से अपराधियों और आताताईयों को बोलते थे, आज हमारे नगर निगम का बुलडोजर बोलता है। विष्णु के सुशासन में एक बात स्पष्ट है, कानून के ऊपर कोई नहीं है, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो। तोमर बंधु हों या जिहादी बंधु हों, आतंक का फन फैलाओगे तो फन कुचलने का हुनर भी “सुशासन सरकार” को मालूम है।

उल्लेखनीय है कि फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ने पत्नी भावना तोमर के नाम से ये दफ्तर खोला था। ऑफिस का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया था। यहीं से सूदखोरी का काम होता था। दोनों आरोपित लंबे समय से फरार हैं। कोर्ट से आराेपिताें की गिरफ्तारी का वारंट जारी है। वहीं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भाइयों का पता बताने के लिए इनाम की भी घोषणा की है। आज रविवार (27-07-2025) सुबह कार्रवाई के लिए अतिरिक्त बल के साथ पुलिस और निगम की टीम मौके पर पहुंचकर बुलडोजर  कार्रवाई की ।