रायपुर । बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल आज यानी शुक्रवार को नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात पिछले 126 दिनों से सेवा, सुरक्षा एवं समायोजन की मांग को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के संबंध में हुई।
मुख्यमंत्री ने बर्खास्त सहायक शिक्षक का की बातों को सहानुभूति पूर्वक सुना और बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समायोजन की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री का इस आश्वासन का सम्मान करते हुए समस्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने आंदोलन को सशर्त स्थगित करने का निर्णय लिया है।
बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की निम्न मांगों पर सहमति बनी है
बर्खास्त सहायक शिक्षक द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर विचार कर, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में गठित समिति ने सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन कार्यालय का रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है । जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला )के पद पर समायोजन की अनुशंसा की गई है जिसके अनुसार समायोजन की प्रक्रिया जल्द से जल्द प्रारंभ की जाएगी।