पटना। बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के 4 हजार 361 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की तरफ से मंगलवार को इसका परिणाम अपनी विभागीय वेबसाइट पर कर दिया गया। इससे संबंधित विज्ञापन जुलाई 2025 में निकाला गया था। इस विज्ञापन के तहत ऑनलाइन माध्यम से वैद्य आवेदनों की संख्या 1 लाख 64 हजार 168 थी। इसकी लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसमें 1 लाख 16 हजार 534 शामिल हुए। 18 अभ्यर्थियों को कदाचार के आरोप में पकड़ा गया।
प्रकाशित परिणाम में 15 हजार 516 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित किया गया है, जिसका आयोजन मार्च में संभावित है। चयनित अभ्यर्थियों में 15 हजार 54 पुरुष, 461 महिला और 1 टांसजेंडर शामिल हैं। इनमें 86 गोरखा अभ्यर्थी तथा 101 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित शामिल हैं।